नमस्कार,दैनिक उजाला24x7 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9997456617,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Dainik Ujala24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Dainik Ujala24x7,दैनिक उजाला24×7

निर्मल आश्रम अस्पताल में आई ब्रोंकोस्कोपी मशीन का शुभारंभ करते महंत बाबा राम सिंह

निर्मल आश्रम अस्पताल ऋषिकेश में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करते हुए उन्नत तकनीक वाली अत्याधुनिक ब्रोंकोस्कोपी मशीन का लोकापर्ण किया गया। निर्मल आश्रम के महंत बाबा राम सिंह महाराज ने कहा कि किसी भी अस्वस्थ को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना मानव सेवा है और ऐसा करने से इंसान को आत्मिक शान्ति प्राप्त होती है।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में संत जोध सिंह महाराज ने चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में निर्मल आश्रम की ओर से चल रहे जन कल्याणकारी कार्यों को जारी रखने का आश्वासन दिया। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डा.अजय शर्मा ने कहा कि ब्रोंकोस्कोपी श्वास रोगियों की एक सुरक्षित और आधुनिक जांच है। यह जांच बाजार से रियायती दरों पर अनुभवी श्वास रोग विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। शहर में एम्स के बाद यह सुविधा केवल निर्मल आश्रम अस्पताल में ही उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर श्वास रोग विशेषज्ञ डा.अखलेश ने जांच का विवरण देते हुए कहा कि इसमें एक पतली कैमरा नली के माध्यम से फेफड़ों और श्वास नलियों की जांच की जाती है। लंबे समय से खांसी, बलगम में खून, टीबी या फेफड़ों के संक्रमण की जांच, फेफड़ों में गाँठ या कैंसर की जांच, बिना कारण सांस फूलना, श्वास नली में जमी गंदगी या फॉरेन बॉडी निकालना जैसी स्थितियों में यह जांच की जाती है। इस मौके पर विक्रमजीत सिंह, डा. मो. शोएब, अमित अग्रवाल, डा. जगमोहन सिंह राणा, डा. अश्वनी कंडारी, डा. हेमंत कपरूवान, करमजीत सिंह, प्रदीप बख्शी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *